logo
Latest

उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत


भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में उनका भव्य स्वागत किया गया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

अनेक वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने दी अगवानी

इस अवसर पर कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।
स्वागत करने वालों में शामिल रहे:

  • राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

  • राज्यसभा सांसद नरेश बंसल

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डॉ. धन सिंह रावत

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

  • पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ

  • जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top