राम–सीता–लक्ष्मण के वन गमन का मार्मिक मंचन, दर्शक भावुक
उत्तराखंड लाइव/चंडीगढ़ लाइव, 27 सितंबर 2025
चंडीगढ़: सेक्टर 23 में चल रही जागृति रामलीला कमेटी के पांचवें दिन दर्शकों को राम, सीता और लक्ष्मण के वन गमन का मार्मिक दृश्य दिखाया गया। मंचन में राम, सीता और लक्ष्मण के वन की ओर प्रस्थान करने के दृश्य इतने भावपूर्ण थे कि दर्शकगण भी भावुक हो उठे। इस दौरान केवट की मदद से सरयू नदी पार करने का दृश्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।
मंचन में दशरथ के पुत्र के जाने के दुख में अपने प्राण त्यागने का दृश्य और भरत–शत्रुघ्न के अपने ननिहाल से लौटने के बाद पिता की मृत्यु की खबर सुनकर भरत का अपनी मां कैकई पर क्रोध, दर्शकों को भावुक कर गया।
मुख्य कलाकार:
श्री राम – हिमांशु
माता सीता – सोनिका भाटिया
केवट – बब्बू
नाविक – मोहन
दशरथ – आर.एस. वर्मा
कैकई – मीनाक्षी
नाना – अशोक बुद्धिराज
भरत – हितेश
इन कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से मंचन में जान डाल दी और दर्शकों को पूरी तरह से कहानी में डुबो दिया। मनीमाजरा के निवासियों ने बाढ़ प्रभावित पंजाब में पशुओं के लिए चारे की सेवा की
मनीमाजरा: मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (एमएचसी), सेक्टर 13 के निवासियों ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा वितरित किया। यह सेवा गुरुद्वारा देहरा साहिब, मनीमाजरा से शुरू होकर अजनाला बॉर्डर एरिया तक पहुंचाई गई।
सेवा में प्रमुख योगदानकर्ता: प्रधान तलविंदर सिंह, सुखबीर सिंह जुगनू, सुखजिंदर सिंह जिंदर, सोनू सरपंच, गोल्डी सरवारा, पंकज, नारंग और मनी।
तलविंदर सिंह ने सभी निवासियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी नेक कमाई और प्रयास से सेवा में योगदान दिया।



