logo
Latest

काव्य संग्रह ’मन निर्झर’ पुस्तक का विमोचन


चंडीगढ़। डॉ. विनोद शर्मा के नव प्रकाशित काव्य संग्रह ’मन निर्झर’ का विमोचन संवाद साहित्य मंच के तत्वाधान में श्रीराव विजय प्रकाश सिंह,इंद्रा रानी राव, के के शारदा,प्रेम विज,सुशील हसरत नरेलवी, बालकृष्ण गुप्ता,आरके भगत,विमला गुगलानी,संतोष गर्ग,नीलम त्रिखा,किरण आहूजा,राव,बेनू राव,प्रो.शिवानी कौशिक, एनआरआई सुदर्शन गर्ग,राजेश शर्मा,राज विज की उपस्थिति में हुआ। प्रेम विज ने मंच का संचालन करते हुए कहा सभी साहित्यकारों का परिचय कराया। उन्होंने अपनी रचना नया साल भी प्रस्तुत की।

श्रीराव विजय प्रकाश सिंह ने डॉ. विनोद शर्मा को शुभाशीष देते हुए कहा कि पथ पर बढ़ते हुए तूफान भी रास्ता रोकने का प्रयास करता है। यदि दृढ़ निश्चय हो तो बाधाएं भी नतमस्तक हो जाती हैं। केके शारदा ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि यह पुस्तक मानव जाति के मार्ग को प्रशस्त करने में अपनी हम भूमिका निभायेगी। डॉ. इंद्रा रानी राव ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि यह काव्य संग्रह सभी वर्गों के लिए मूल्यवान साबित होगा। साहित्यकार डाॅ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस पुस्तक को चिंतनशील एवं संवेदनशील कवयित्री डॉ. इंद्रा रानी राव द्वारा को समर्पित किया गया है। इस पुस्तक में 57 कविताओं को संकलित किया गया है। काव्य संग्रह में सम्मिलित कविताएं समाज की ज्वलंत समस्याओं की ओर संकेत करते हुए उनका समाधान भी प्रस्तुत करती हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top