गढ़वाल रामलीला एवं दशहरा मंडल के चुनाव : सोहन सिंह गोसाई को अध्यक्ष व विक्रम सिंह बिष्ट को प्रधान चुना गया
चण्डीगढ़ : गढ़वाल रामलीला एवं दशहरा मंडल, बिजली बोर्ड, सेक्टर-28 की बैठक विक्रम बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। सोहन सिंह बुटोला ने वर्ष 2024-25 की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। सदस्यों ने इसे पास किया।
पिछले वर्ष की टीम को सफल दशहरा आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। पिछली कमेटी को भंग कर वर्ष 2025-26 के लिए चुनाव अधिकारी राम सिंह रावत ने चुनाव करवाया जिसमें सर्वसम्मति से भगवान सिंह बिष्ट को संरक्षक और सोहन सिंह गोसाई को अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद विक्रम सिंह बिष्ट को प्रधान, दलबीर सिंह गोसाई को वरिष्ठ उप प्रधान, आकांक्षा शर्मा को उप प्रधान, गोपाल बेंजवाल को महासचिव, हुकम सिंह रावत को सचिव, सोहन सिंह बुटोला को कोषाध्यक्ष, जयपाल सिंह नेगी को कनिष्ठ कोषाध्यक्ष व रघबीर सिंह पवार को कोष निरीक्षक बनाया गया। मुकेश शर्मा को मुख्य निर्देशक के अलावा निर्देशक मंडल में रजनी बजाज और अरविंद शर्मा को रखा गया है। अमर सिंह बिष्ट, महावीर सिंह तड़ियल एवं सोम कुकरेती को माल मंत्री, बलवंत सिंह रावत व दलबीर सिंह गोसाई को मंच संचालक तथा ज्वाला भंडारी प्रेस सचिव होंगे। इनके अलावा योगेश सरवाल , वीरेंद्र पराशर, अनूप सिंह रावत व अनिल पवार को संगठन सचिव, कुंवर सिंह पुंडीर, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह नेगी, जितेंद्र कुमार कंवर, हरीश बेंजवाल, सुनील वर्मा, राम सिंह रावत, हंसराज पराशर व कुलदीप रावत को सलाहकार एवं सुमित सिंह गोसाई, संदीप सिंह गोसाई, अरुण सिंह असवाल व विक्रम नेगी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।