logo
Latest

उत्तराखण्ड बनेगा ‘न्यू टूरिज्म हब’: सतपाल महाराज


देहरादून। उत्तराखंड को रोपवे विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड न केवल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है, बल्कि प्रकृति, पर्वत और रोमांच का अद्भुत संगम भी है। अब रोपवे विकास के लिये हुआ समझौता प्रदेश को एक नए रोपवे युग की ओर ले जाएगा।

महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक संरचना जहाँ असीम अवसर प्रदान करती है, वहीं कई चुनौतियाँ भी खड़ी करती है। लंबे समय से दूरस्थ क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और पर्वतीय पर्यटन स्थलों तक सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण संतुलित पहुँच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह समझौता उसी दिशा में ठोस और दूरदर्शी कदम है।

उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) और उत्तराखण्ड सरकार के बीच हुआ यह समझौता न केवल निवेश और अवसंरचना के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राज्य की पर्यटन नीति के विजन को भी मूर्तरूप देगा।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top