logo
Latest

धूमधाम से निकली वाल्मीकि योगवशिष्ठ महारामायण प्रचार शोभायात्रा


चंडीगढ़ : रामदरबार, फेज-1 स्थित वाल्मीकि मंदिर से वाल्मीकि योगवशिष्ठ महारामायण प्रचार शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सेक्टर-32 स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुई जिसमें चण्डीगढ़ के समस्त वाल्मीकि समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसका आयोजन त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि योगवशिष्ठ महारामायण प्रचार समिति के अध्यक्ष समदर्श वेद उर्फ़ जोसेफ द्वारा किया गया। शोभायात्रा से पहले रामदरबार स्थित वाल्मीकि मंदिर में भजन गायकों द्वारा कीर्तन किया। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि मेयर कुलदीप टीटा रहे। इस मौके पर वाल्मीकि मंदिर में आये विभिन्न पार्टी के नेतागण और समाजसेवियों को आयोजकर्ता जोसेफ द्वारा सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
 शोभायात्रा में मुख्य रूप से पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश से संतों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी संजीव महाजन, अमित चौधरी, श्री हिन्दू तख्त चंडीगढ़ अध्यक्ष मनीष दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, राकेश दुबे, अशोक संजू, राहुल बाची, बिल्लू वाल्मीकि, सोनू, वाल्मीकि समाज के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी, कृष्ण चड्डा, पूर्व मेयर राजेश कालिया, गुरुचरण, रवि आदिवाल, कबीर आदि भी इस शोभायात्रा का हिस्सा बने।
TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top