logo
Latest

हलवारा एयरपोर्ट से लुधियाना व मालवा को मिली नई उड़ान, राजिंदर गुप्ता ने पीएम मोदी का जताया आभार


चडीगढ : राज्यसभा सांसद व ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने हलवारा स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी, जिसके साकार होने से पंजाब के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

राजिंदर गुप्ता ने कहा कि लुधियाना के हलवारा में शुरू हुआ नया सिविल टर्मिनल मालवा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार का विशेष धन्यवाद किया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और पंजाब सरकार के संयुक्त प्रयासों से 54.67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस टर्मिनल का क्षेत्रफल करीब 2,000 वर्ग मीटर है। यह टर्मिनल पीक आवर्स में 300 यात्रियों की आवाजाही संभालने में सक्षम है, जबकि सालाना लगभग दो लाख यात्रियों को सेवाएं प्रदान कर सकेगा। इससे उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को सीधा लाभ मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर केंद्र सरकार ने जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ रखा। इस एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।

लुधियाना स्थित हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत सरकार से हवाई अड्डे का नाम महान शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि ऐसा कदम भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे युवा नायकों में से एक को सच्ची श्रद्धांजलि होगा। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु भी उपस्थित थे।

लवारा एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन पंजाब की विमानन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रदेश के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top