logo
Latest

पुण्यदायी एकादशी के अवसर पर 2000 मीठी लस्सी की छबील सेवा की


चण्डीगढ़ : मारवाड़ी महिला संगठन, चण्डीगढ़ शाखा द्वाराप्रेमलता शाह की अध्यक्षता में अधिक मास के पावन एवं पुण्यदायी एकादशी के अवसर पर 2000 मीठी लस्सी की छबील सेवा का आयोजन सेक्टर 20 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने किया गया।

शाखा सचिव प्रभाव गुप्ता ने कहा कि शास्त्रों में अधिक मास को दान, सेवा एवं पुण्य अर्जित करने का अत्यंत शुभ समय माना गया है। कहा गया है कि इस पावन माह में किए गए दान-पुण्य का फल सौ गुना प्राप्त होता है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top