logo
Latest

बिना टैक्स व परमिट वाहन पर कार्रवाई, मौके पर काटा चालान


दिल्ली से चारधाम यात्रा पर निकला था वाहन।

आशीष लखेड़ा। ऋषिकेश। उत्तराखण्ड लाइव
चारधाम यात्रा के दौरान टैक्स चोरी और बिना परमिट संचालित वाहनों के खिलाफ ऋषिकेश आरटीओ सख्त रवैया अपनाए हुए है। शनिवार को बिना टैक्स और परमिट के संचालित एक वाहन की सूचना मिलने पर आरटीओ ऋषिकेश ने मौके पर पहुंचकर तत्काल चालान की कार्रवाई की।

तीर्थनगरी ऋषिकेश चारधाम यात्रा का मुख्य द्वार होने के चलते आरटीओ विभाग पर बड़ी जिम्मेदारी है। एआरटीओ प्रशासन टैक्स जमा न करने वाले, बिना परमिट संचालित वाहनों और निजी वाहनों से व्यावसायिक रूप से यात्रा कराने वालों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

शनिवार को एआरटीओ ऋषिकेश रावत सिंह को सूचना मिली कि एक वाहन बिना टैक्स और परमिट के चारधाम यात्रा पर जा रहा है। सूचना मिलते ही एआरटीओ रावत सिंह और सम्भागीय निरीक्षक प्रदीप सिंह रौथाण मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वाहन चालक से टैक्स और परमिट संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह मामले को टालता नजर आया। इस दौरान वाहन चालक और आरटीओ प्रशासन के बीच कुछ देर माहौल भी गरमा गया।
इसके बाद एआरटीओ प्रशासन ने मौके पर ही वाहन का चालान कर दिया।

रावत सिंह (एआरटीओ ऋषिकेश)

वाहन चालक दिल्ली से यात्रियों को चारधाम यात्रा पर लेकर जा रहा था। वाहन का परमिट समाप्त हो चुका था और टैक्स भी जमा नहीं किया गया था। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वाहन को सीज नहीं किया गया, लेकिन सख्त हिदायत के साथ चालान की कार्रवाई की गई।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top