टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के चुनाव हुए संपन्न
चडीगढ : बीते रविवार 25 फरवरी 2024 को टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की आम बैठक के उपरांत परिषद के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन हुआ,जिसमें दीपक उनियाल को प्रधान एवं गौतम सिंह बिष्ट को महासचिव चुना गया।
इस दौरान पंडित लाखीराम भारद्वाज, पूर्व प्रधान बुद्धि चंद डोटियाल, पूर्व महासचिव राय सिंह बिष्ट, सबल सिंह पुंडीर, सुंदर सिंह बिष्ट,जगदीश असवाल, रविंद्र भंडारी, बलवीर सिंह तोपवाल, सबल सिंह सजवाण ,रघुवीर सिंह खरोला ,एडवोकेट संजीव सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह खरोला बलबीर सिंह रावत, शंकर सिंह पंवार, रघुवीर सिंह पंवार, समाजसेवी भूपेंद्र शर्मा, सुनीता भट्ट समेत, काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
परिषद के वरिष्ठ सदस्य धन सिंह असवाल ने बताया कि की निवर्तमान कार्यकारिणी ने बहुत सुंदर ढंग से कार्य किया एवं समाज को एकजुट रखने में अपना योगदान दिया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जनहित में निरंतर काम करने का संदेश दिया।