logo
Latest

भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया गौरव रत्न अवार्ड कार्यक्रम


भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हीरा नेगी के नेतृत्व में महिलाओं व विशेषकर छात्रों को समर्पित भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में गौरव रत्न अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने यह अवार्ड वितरित किए, जहां विशेष रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश चंद जैन, पार्षद सरबजीत कौर ढिल्लों, विमला दुबे, मनोनीत पार्षद महेंद्र कौर, गीता चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रेखा सूद, कार्यक्रम संयोजक रीता नंदा आदि मौजूद रहे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि आज बड़ा हर्ष का विषय है कि महिला मोर्चा द्वारा उन महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है।जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, शिक्षा, समाजसेवा, व्यापार, राजनीति आदि में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और समाज के उत्थान में अपना योगदान दिया।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हीरा नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन के आवाहन पर पूरे देश में गौरव रत्न अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ में 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया। इनमें कल्पना (बैडमिंटन), प्रार्थना भाटिया (स्विमिंग), विद्या कुमारी (टेबल टेनिस), मधु (स्टाफ अटेंडेट), तेजस्वी शर्मा (संगीत व स्विमिंग), सरोज (बैडमिंटन), सरगुन अरोड़ा (बैडमिंटन), दिया नेगी (स्केटिंग), अक्षिता (कराटे), बुलबुल ढींगरा (रोलर स्केटिंग), करिश्मा रावत (एथलेटिक्स), अनीशा (जूडो) व पूनम (पैरा गेम्स ) शामिल है।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top