logo
Latest

रिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी : रविंद्र शर्मा


जीतने के बाद हर महीने वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर माह मुफ्त धार्मिक यात्रा का किया जाएगा प्रबंध
अकेले रहने वाले बुजुर्ग दंपतियों का सहारा बनेगा सीनियर सिटीजन काउंसिल

पंचकूला : सीनियर सिटीजन काउंसिल चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार रविंद्र शर्मा ने घोषणा की है कि जीतने के बाद वह सीनियर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों के लिए धार्मिक स्थल यात्रा का प्रबंध करेंगे। हर महीने वरिष्ठ नागरिकों को किसी ना किसी धार्मिक स्थल पर ले जाया जाएगा। रविंद्र शर्मा ने कहा कि पंचकूला में वरिष्ठ नागरिक काफी संख्या में रहते हैं और वह अपना समय अच्छा व्यतीत कर सकें, इसके लिए सीनियर सिटीजन कौंसिल प्रयासरत रहेगा।

👉 इस लिंक पर क्लिक करें Lava Blaze Curve 5G (64MP कैमरा, 16GB RAM) के साथ लॉन्च

रविंद्र शर्मा ने कहा कि सीनियर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों के अकेलेपन को दूर करने के लिए इस तरह के आयोजन किया जाना बहुत आवश्यक है, इससे सीनियर सिटीजन आपस में मिलजुल कर अपने विचार साझा कर सकते हैं और उनके अनुभवों का लाभ काउंसिल की तरक्की में भी लिया जाएगा। बैठकों में सभी से विचार-विमर्श करके काउंसिल के लिए क्या नया किया जा सकता है, वह भी प्रयास रहेंगे। रविंद्र शर्मा ने कहा कि वे 24 घंटे 7 दिन काउंसिल के सदस्यों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्हें काउंसिल के सदस्य किसी भी समय अपनी किसी भी समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रविंद्र शर्मा ने कॉलेजियम के सदस्यों से अपील की कि वह इस बार बदलाव के लिए मतदान करें।

उन्होंने आश्वासन दिया कि उनका बदलाव के लिए किया गया मतदान बेकार नहीं जाएगा और उन्हें खुद अनुभूति होगी कि उन्होंने अच्छा फैसला किया है। रविंद्र शर्मा टीम की जीत के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे भारत हितैषी ने कहा कि बदलाव हमेशा अच्छे कार्यों के लिए किया जाता है। सीनियर सिटीजन काउंसिल में इस बार नई टीम को मौका दिया जाए, तो काफी कुछ नया भी होने की आशा है। भारत हितैषी ने बताया कि जिस तरह का समर्थन हमें मिल रहा है, उससे हमें विश्वास है कि लगभग 200 सदस्य रविंद्र शर्मा टीम के पक्ष में मतदान करेंगे। महासचिव पद के उम्मीदवार करतार सिंह ऐलावादी ने बताया कि पिछले लंबे समय से बदलाव के लिए काउंसिल के सदस्य चुनाव का इंतजार कर रहे थे। इस बार उन्हें बेहतर विकल्प मिल गया है और वह बदलाव के लिए मतदान करने के लिए तैयार हैं। उप प्रधान पद के उम्मीदवार सुरेश गुप्ता ने कहा कि रविंद्र शर्मा टीम जब अपना नामांकन दाखिल करने आई थी, तो उनके साथ बड़ी संख्या में कॉलेजियम के सदस्य थे, उसी दिन स्पष्ट हो गया था कि इस बार मतदाताओं ने अपना मन बदलाव के लिए बनाया है। उनकी नीतियां भी सदस्यों को पसंद आ रही है। सचिव पद के उम्मीदवार जयपाल गर्ग ने सभी कोलोसियम के सदस्यों से अपील करता की कि 17 मार्च को अधिक से अधिक रविंद्र शर्मा टीम के सदस्यों के पक्ष में मतदान करके पूरी टीम को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि इतिहास लिखा जाए। वित्त सचिव उम्मीदवार पवन कुमार गुप्ता ने हमारी टीम द्वारा सीनियर सिटीजंस के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है, जिनके पूरा होने से वरिष्ठ नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी रविंद्र शर्मा टीम द्वारा की गई घोषणा के लागू होने से वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर भारत हितैषी, सतीश शर्मा, मोहनीश मानिक, आर पी कपूर, साधु राम गर्ग, आर एल अरोड़ा, मुंशी राम अरोड़ा, दिनेश लांबा, शिव कुमार वर्मा, दिनेश सिंगला, एमपी शर्मा, विकास कौशिक, बीबी शर्मा, राकेश वर्मा, सुभाष शर्मा, आर के शर्मा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top