logo
Latest

कांग्रेस और आप दो ठगों का गठबंधन : संजय टंडन


मंडल सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से भाजपा उम्मीदवार ने किया संवाद

चंडीगढ़ : भाजपा लोकसभा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस और आप का गठबंधन दो ठगों का गठबंधन है। पंजाब में दोनों एक दूसरे के आमने-सामने लड़ रहे हैं और चंडीगढ़ में दोनों का गठबंधन है। कांग्रेस के शासनकाल में हमेशा भ्रष्टाचार और घोटाले बढ़े हैं। कांग्रेस के शासन में कोयला घोटाला, चारा घोटाला, 2जी घोटाला सहित अन्य घोटाले हुए, जिनसे विकास की रफ्तार धीमी हुई। टंडन मक्खन माजरा में आयोजित मंडल-8 के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आमजन को सुविधाएं मुहैया कराने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य दल केवल अपने परिवार के स्वार्थों की पूर्ति के बारे में सोचते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास और आमजन की भलाई के बारे में चिंता करते हैं। उनकी इसी सोच से देश में विकास की रफ्तार बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हित में कई साहसिक फैसले लिए हैं, जिससे देश की जनता गौरवांतित महसूस कर रही हैं। उन्होंने गरीब लोगों के लिए योजनाएं लागू की हैं, जिसका उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार ने सड़कों का जाल बिछाने के साथ रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया है, यही नहीं शहरों को गांव से जोड़ा है, जिससे सफर सुगम हुआ है।

टंडन ने आश्वासन दिया कि सांसद बनने के बाद वह सभी मुद्दों का समाधान करेंगे। निर्वाचित होने पर प्राथमिकता के तौर पर उनका फोकस हाउसिंग बोर्ड के मुद्दों पर होगा, जिन्हें दिल्ली पैटर्न के तहत वन-टाइम-सेटलमेंट प्रारूप पर हल किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, जिला अध्यक्ष भूपिंदर सैनी, मंडल प्रधान अभिमन्यु और पूर्व पार्षद हरजीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

 

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top