logo
Latest

खंडूड़ी और जसपाल राणा को मंत्रिमंडल की श्रद्धांजलि


उत्तराखण्ड लाइव | देहरादून।

कैबिनेट बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विभूतियों को किया नमन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी तथा प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मानित जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्य और नेतृत्व को सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और निशानेबाजी के दम पर देश एवं उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मंत्रिमंडल ने दोनों दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को उत्तराखण्ड और देश के लिए अविस्मरणीय बताया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top