logo
Latest

टिहरी गढ़वाल विकास परिषद्, चण्डीगढ़ में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन


चण्डीगढ़ :  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद्, चण्डीगढ़ की आम सभा की बैठक आज विधिवत सम्पन्न हुई। बैठक में परिषद् के विगत कार्यकाल के कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके उपरांत वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।
आम सभा द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन हेतु जगदम्बा प्रसाद बिजल्वाण को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा बलबीर सिंह तोपवाल एवं दीपक असवाल को उप चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ।


नई कार्यकारिणी में रघुवीर सिंह पंवार को प्रधान, बी. डी. उनियाल को वरिष्ठ उप प्रधान, ज्वाला भण्डारी को उप प्रधान, इन्दुभूषण गोदियाल को महासचिव, महिपाल सिंह कठैत को सचिव तथा सोबन सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर भी विभिन्न सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
आम सभा ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में परिषद् समाजहित, जनकल्याण, सांस्कृतिक संरक्षण तथा उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक परम्पराओं के संवर्धन के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
नव-निर्वाचित प्रधान रघुवीर सिंह पंवार ने परिषद् के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद् सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा जनसेवा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top