logo
Latest

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव राही हुए शामिल भाजपा में


चंडीगढ़ : चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी सिद्धांतों, नैतिकता और विचारधारा से रहित पार्टी है। जिन बड़ी बड़ी बातों को करके इस पार्टी का गठन कांग्रेस का विरोध करते करते किया गया था आज वही आम आदमी पार्टी इसके साथ जाकर बैठ गयी है |इनके बड़े नेता जो आजकल शराब घोटाले के आरोपी हैं और जेल भी रह कर आये हैं और फिर दोबारा जाने वाले हैं, ऐसे नेता केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खायी थी कि वो मरते दम तक कांग्रेस पार्टी के साथ कभी नहीं जाएंगे | परन्तु आज देखो ये यू टर्न मारकर राजनीती में अपनी धाक जमाने हेतु इनके गठबंधन के हो लिए | ऐसी पार्टी के नेता जिनकी न कोई नीति है न नियत ऐसे में लोगों का इनकी पार्टी को छोड़ना और भाजपा में आना एक नेक काम है | एक राष्ट्र का काम है जो पार्टी राष्ट्रहित को प्रथम माने वह पार्टी है भाजपा |

टंडन ने यह टिप्पणी गुरुवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 33 स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। बड़ी गिनती में आप कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के अभियान और सशक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव राही और वरिष्ठ नेता सुपर्णा शर्मा आज भाजपा में शामिल हो गए।

दिवंगत हरमोहन धवन के बेटे विक्रम धवन के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली में यह सभी भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

टंडन ने टिप्पणी की कि इंडी गठबंधन परस्पर विरोधी विचारधाराओं से भरा एक अपवित्र गठबंधन है और इसी कारण से इनके कार्यकर्ता अपनी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा परिवार में नए सदस्यों का टंडन और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भाजपा में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की स्थिति मजबूत होगी।

इस समारोह में प्रदेश महासचिव अमित जिंदल, पूर्व मेयर राजेश कालिया, उपस्थित थे |

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख आप सदस्यों में गुरविंदर सिंह, विजय ग्रोवर, त्रिवेणी पराशर, बोला देवी, राजिंदर यादव, सतीश पाठक, राजिंदर कुमार यादव, श्री प्रकाश यादव, आदित्य शर्मा, नीटू आजाद, सागर और मोनू सेठी शामिल हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top