logo
Latest

आशाराम व्यास की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय


गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा

उत्तराखण्ड लाइव | मुनि की रेती।

ढालवाला मुनि की रेती में गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति की ओर से होटल चंद्रा पैलेस में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड संस्कृति के संवाहक रहे आशाराम व्यास की स्मृति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समिति के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतिभा का आकलन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को “आशाराम व्यास स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह कंडियाल, उपाध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, उपाध्यक्ष एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, महिपाल बिष्ट, सुरेंद्र भंडारी, धनीराम बिंजोला, भगतराम बिजलवाण, संतोष व्यास, प्रवीण व्यास और संजय बडोला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top