Latest
बछेंद्री पाल ने राहत कोष के लिए दिए 10 लाख रुपये।
Uttarakhand Live
November 15, 2025
राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने मुख्यमंत्री को चेक सौंपा।
उत्तराखण्ड लाइव | देहरादून। प्रसिद्ध पर्वतारोही और पद्मभूषण सम्मान प्राप्त बछेंद्री पाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। यह चेक उनकी ओर से राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री को सौंपा।
मुख्यमंत्री ने बछेंद्री पाल के इस योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट के समय सहयोग और सेवा की भावना समाज को मजबूत बनाती है। ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि लोगों को जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित भी करते हैं।
Top



