logo
Latest

वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान


चंडीगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा एवं नगर निगम वार्ड तीन के पार्षद दलीप शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को डोर टूर डोर प्रचार अभियान चलाया गया। इस अभियान के वार्ड के फेस वन से टेनामेंट तक लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा सरकारी उपलब्धियों और चंडीगढ़ में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। यह जानकारी भाजपा के महामंत्री हुकम चंद और अमित जिंदल ने दी।

इन्होंने बताया कि चंडीगढ़ की जनता का मूड भाजपा के समर्थन में है और तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी को 60 प्रतिशत से अधिक वोटों से विजयी बनाने के लिए भाजपा की टीम और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग जुटे हैं। चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन द्वारा चंडीगढ़ में किए गए कार्यों के अलावा विशेष रुप से कोरोना काल में उन्होंने जो सेवा कार्य चलाए उसके प्रति लोग उन्हें अपना संजय टंडन बताकर भाजपा को 400 पार का नारा बुलंद कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह चलाए गए इस अभियान के दौरान लोगों में काफी उत्साह था। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राधेश्याम,मनु भसीन,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मनसा, सोमराज और सलमा,युवा मोर्चा के लक्ष्मी बाई जिलाध्यक्ष आदित्य शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता,संगम,मानव सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

मनु भसीन को भाजपा ने बनाया हर घर झंडा अभियान समिति का संयोजक
चंडीगढ़। मनु भसीन को चंडीगढ़ प्रदेश का हर घर झंडा अभियान समिति का संयोजक बनाया गया है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री अमित जिंदल ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने भसीन को समिति के संयोजक पद का जिम्मा

सौंपा है। नियुक्ति के साथ भसीन ने पहला पार्टी ध्वज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आवास पर लगाया,जबकि दूसरा ध्वज भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के निवास पर लगाने के बाद चंडीगढ़ में इस अभियान की शुरु की गई। जिंदल के अनुसार अगले दिनों में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और लोगों की स्वेच्छा उनके घरों पर पार्टी ध्वज लगाने का अभियान जोर पकड़ेगा

TAGS: No tags found

Video Ad



Top