Latest
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
Uttarakhand Live
July 20, 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया | इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें चारधाम का प्रसाद एवं देवभूमि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस आफ हिमालया” के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए |

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं सांझा की और बताया कि पिछले 11 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से लोगों के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन आया है। सरकार की इन्ही नीतियों की बदौलत तीसरी बार नॉन -स्टॉप सरकार बनी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री के मध्य दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई
Top



