logo
Latest

अटल बिहारी वाजपेयी को मुख्यमंत्री ने किया नमन।


मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में अटल जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित।

उत्तराखण्ड लाइव | देहरादून。
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता और सर्व समावेशी विकास को समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय और जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top