logo
Latest

नववर्ष पर मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं


सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों को किया संबोधित

उत्तराखण्ड लाइव | देहरादून。

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नववर्ष के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सचिवालय परिवार और पूरे प्रदेश के लोगों के सुख, समृद्ध, आनंदमय और खुशहाल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सचिवालय परिसर में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सचिवालय राज्य की सर्वोच्च संस्था है और हम सभी इसके भागीदार हैं। प्रदेश की नीतियां और महत्वपूर्ण निर्णय यहीं से निकलते हैं, इसलिए इस संस्था की गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्य सचिव ने कहा कि नववर्ष के अवसर पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि सचिवालय की कार्यप्रणाली और उसकी गरिमा न केवल उत्तराखंड बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बने। उन्होंने प्रदेशवासियों की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ‘Whole of Government Approach’ अपनाते हुए एक इकाई के रूप में कार्य करने पर जोर दिया और कहा कि हमें जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर अपर सचिव नवनीत पाण्डेय, सचिवालय संघ के पदाधिकारी और सचिवालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top