logo
Latest

डॉ. पं. लाल बहादुर दुबे फिर से श्री देवालय पूजक परिषद्, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष बने 


चण्डीगढ़ : श्री देवालय पूजक परिषद्, चण्डीगढ़ की आम सभा श्री शिव खेड़ा मंदिर, सेक्टर 28 डी में पंडित उमाशंकर पांडे की अध्यक्षता में हुई जिसमें कोषाध्यक्ष पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली ने वर्ष 2022-2025 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके साथ बैठक मे निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर पंडित लाल बहादुर दुबे द्वारा पिछले कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए परिषद् के सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें एक बार फिर से अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा।

 इसके साथ ही परिषद् की कार्यकारिणी के सदस्यों में महासचिव पंडित ओम प्रकाश शास्त्री व कोषाध्यक्ष पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली को भी सर्वसम्मति से फिर से मनोनीतत किया गया। बैठक मे पूर्व अध्यक्ष पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री, पंडित ‌श्रीचंद कौशिक, पंडित सुभाष शर्मा, पंडित रामगोपाल रतूड़ी, पंडित विजेंद्र नौटियाल, पंडित प्रकाश जोशी, पंडित रामकृष्ण उनियाल आदि भी उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top