logo
Latest

पिता ने 54वीं बार तो बेटी ने अपने 18वें जन्मदिन पर पहली बार रक्तदान किया


चण्डीगढ़ : श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें एक बाप-बेटी ने भी ब्लड डोनेट किया। खास बात ये रही कि पिता ने 54वीं बार तो बेटी ने अपने 18वें जन्मदिन पर पहली बार रक्तदान किया।

जैसविन कौर ने बताया कि वह पहली बार रक्तदान कर बहुत खुश है। उसने पिता से कहा था कि अपना जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वह पहले रक्तदान करेगी। साइकिलिंग मैन के नाम से मशहूर पिता कुलविंदर सिंह सेठी ने लोगों से अपील की कि इस तरह के रक्तदान शिविरों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए। जैसविन ने कहा कि आज मुझे अपने पिता के साथ खूनदान करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह जन्मदिन में कभी नहीं भूलूंगी।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top