logo
Latest

हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा पीयू के बैस्ट ऑल राउंडर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट सरताज सिंह को “स्वतंत्रता दिवस प्रशस्ति पत्र” पुरस्कार से किया गया सम्मानित


चंडीगढ़ (दयानंद /शिवम) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अयोजित राज्य स्तरीय कार्यकम में पंजाब यूनिवर्सिटी के बैस्ट ऑल राउंडर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट सरताज सिंह, को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा रचनात्मक लेखन व साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के उपल्क्ष में प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस प्रशस्ति पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सरताज सिंह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के द्वारा प्रधानमंत्री युवा लेखक पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। lइन्हें अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की वाइस चांसलर के द्वारा इन्हें ‘बेस्ट ऑल-राउंडर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट’ के पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इनकी साहित्यिक उपलब्धियों को मान्यता देते हुए, इन्हे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्थापित कर्मवीर चक्र से भी सम्मानित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, इन्हे हरियाणा और पंजाब के दोनो राज्यों के गवर्नर के द्वारा उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य के लिए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया हैं और हाल ही में राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ विशेष संवाद का अवसर भी इन्हें मिला था।
सरताज सिंह ने कहा कि वे माननीय मुख्यमंत्री से सम्मानित होकर काफी गर्व महसूस कर रहे है और भविष्य में साहित्य के क्षेत्र में और अच्छा कार्य करने का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि वे भी साहित्य के क्षेत्र में कदम रखें और अपने विचारों और कल्पनाओं को सृजनात्मक रूप में प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि साहित्य न केवल हमें अपनी पहचान और संस्कृति को समझने का मौका देता है, बल्कि यह हमें समाज के प्रति जागरूक भी बनाता है। हमारे द्वारा लिखे गए शब्द और विचार देश को एक नई दिशा और शक्ति प्रदान कर सकते हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top