logo
Latest

मनीष तिवारी चुनावी पर्यटक,मतदाता 4 जून को देंगे वापसी का टिकट- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष


भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब
लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब संसदीय से दाना चुग उड़े मनीष तिवारी

चंडीगढ़।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि इंडी के उम्मीदवार कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी चुनावी पर्यटक है। चंडीगढ़ में उनको जी आया नूं, साथ ही तिवारी को आगाह किया है कि उनका चंडीगढ़ में चुनावी पर्यटन 1 जून 2024 तक है।इसके बाद 4 जून को चंडीगढ़ के मतदाता उन्हें मतगणना केंद्र से वापसी का टिकट जारी करेंगे,ताकि वे 2029 में अगले संसदीय क्षेत्र से नामांकन भर सके। चंडीगढ़ से प्रत्याशी मनीष तिवारी के एक बयान पर मीडिया को यह प्रतिक्रिया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रभक्त एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं,नेताओं का संगठन है। उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और इसके सम्मान की रक्षा के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। वह भी यह सोचे बिना की आगे क्या होगा। उल्लेखनीय है कि मनीष तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन की प्रतिक्रिया पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि इब्तिदा इश्क है, रोता है क्या, आगे आगे देखेंगे होता है क्या… । मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस की तरह उनका ध्यान इश्क विस्क की ओर नहीं है। संजय टंडन हों या भाजपा का अन्य कोई नेता,उनका फोकस देश हित में काम करने पर है। भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बेहतर काम किया है, तो आगे बेहतर ही होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश की दशा और दिशा को बदला है,जबकि कांग्रेस ने जिस तरह से विकास की गति को धीमा कर योजनाओं का गुड़ गोबर किया,उसी वजह से आज पूरी कांग्रेस की दशा और दिशा बिगड़ी है। खुद को भारत की सबसे पुरानी पार्टी कहने वाली कांग्रेस आजादी के बाद सबसे ज्यादा समय सत्ता में रही,लेकिन इसके बावजूद आज जो दुर्गति कांग्रेस की चल रही है,वह कांग्रेस की भटकी हुई दशा और दिशा का ही जीता जागता उदाहरण है। आज स्थिति यह है कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में उतारने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे। मनीष तिवारी जैसे कई प्रत्याशी अपने पुराने संसदीय क्षेत्रों से भगौड़े़ होकर इधर से उधर दौड़ लगा रहे हैं। कांग्रेस ना भूले भाजपा का ग्राफ निरंतर ऊपर की ओर गया है। इस बार 400 पार और चंडीगढ़ में कांग्रेस की हार यह मनीष तिवारी और पूरी कांग्रेस 4 जून को देखेगी।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top