logo
Latest

गंगा स्वच्छता और सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित


उत्तराखण्ड लाइव | मुनि की रेती।

श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति ने वार्षिकोत्सव की तैयारियों पर की चर्चा

मुनि की रेती में श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति की ओर से गंगा स्वच्छता, सदस्यता अभियान और समिति के वार्षिकोत्सव के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने और गंगा स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रबुद्ध जनों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। समिति के सचिव रवि शास्त्री ने नए सदस्यों आचार्य नवीन जोशी, आचार्य सुशील नौटियाल, बुद्धि राम शर्मा और जगदीश उनियाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

समिति के अध्यक्ष दिनेश डबराल ने बताया कि समिति समय-समय पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाएगी और जन-जन तक गंगा की स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए आम जनमानस को गंगा की स्वच्छता और निर्मलता से जोड़ा जाएगा।

बैठक में मनोज मलासी को समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल ने किया। इस अवसर पर अशोक क्रेजी, सतेंद्र चौहान, धनीराम बिंजोला, सोनू ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top