logo
Latest

नंदिता हुड्डा चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त


चंडीगढ़ : आल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी ने नंदिता हुड्डा को चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नंदिता हुड्डा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि चंडीगढ़ में मनीष तिवारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नंदिता हुड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता भाजपा के 10 साल के शासन से दुखी है और पिछले 10 वर्ष की चंडीगढ़ की सांसद लोगों के बीच नहीं आईं, इसलिए अब कांग्रेस को लोग अपना समर्थन देंगे। नंदिता हुड्डा चंडीगढ़ के सेक्टर 11ए की निवासी है और एम.ए. (शारीरिक शिक्षा), एलएलबी हैं। वह चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, राहुल गांधी की भारत यात्रा में 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 में शामिल रहीं। पूर्व सचिव अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, सहप्रभारी राजस्थान, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश, सह प्रभारी छत्तीसगढ़ रहीं है। पंजाब पुलिस में 9 वर्ष तक प्रभारी महिला सेल के पद पर भी कार्य किया। वह अध्यक्ष स्नेहांचल चैरिटेबल सोसायटी, पूर्व महासचिव भारतीय ग्रामीण महिला संघ हरियाणा, पूर्व महासचिव श्रवण बाधित समाज, हरियाणा, अधिवक्ता वर्तमान में माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अभ्यास कर रही हैं। नंदिता हुड्डा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूडो में स्वर्ण पदक विजेता – एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। जूडो में ब्लैक बेल्ट हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top