logo
Latest

नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे :जतिंदर पाल मल्होत्रा


चड़ीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी चड़ीगढ़ प्रदेश के भारत रत्न अटल ज़िला के मंडल 23 में आज बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ। यह सम्मेलन मंडल अध्यक्षा अनिता जोशी की अध्यक्षता में हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश जैन सहित ज़िला अध्यक्ष राजिंदर जोशी विशेष रुप से उपस्थित रहें। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मल्होत्रा ने कहा कि भारत जल्द ही विश्व की 3 आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा जैसा की हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ध्येय है, अध्यक्ष मल्होत्रा जी ने चड़ीगढ लोक सभा का योगदान महत्वपूर्ण है ताकि नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। विकसित भारत की परिकल्पना तभी पूर्ण होगी जब हम घर घर संपर्क के माध्यम से केंद्र सरकार के कार्यों को अवश्य पहुंचाएं। इस बैठक को ज़िला अध्यक्ष राजिंदर जोशी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी मंडल कार्यकर्ताओं की कर्मठता अवश्य चंडीगढ़ लोक सभा चुनाव में एक नया इतिहास रचने के लिए तयार है। बूथ सम्मेलन में मंडल उपाध्यक्ष शैली गर्ग, मंडल महामंत्री सुदर्शन पराशर, समस्त मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और साथ में प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक समीर चाकू और प्रदेश कार्यालय सचिव मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top