logo
Latest

बिहार में एनडीए की जीत विकास नीति की जीत: महाराज।


कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों पर जनता ने भरोसा जताया।

उत्तराखण्ड लाइव | देहरादून।
प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को केंद्र और राज्य की विकास-केंद्रित नीतियों की सफलता करार दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सभी सहयोगी दलों को जीत की शुभकामनाएं दीं। महाराज ने कहा कि एनडीए ने बिहार में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को मजबूत किया, जिससे जनता में भरोसा बढ़ा। महिलाओं को 10 हजार रुपये की सीधी मदद सहित कई कल्याणकारी योजनाओं ने महिला मतदाताओं को प्रभावित किया और समर्थन जुटाया।उन्होंने कहा कि एनडीए का मजबूत गठबंधन और सामाजिक समीकरणों का संतुलन वोटों के बिखराव को रोकने में महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनकी नीतियों ने राज्य में स्थिरता और विकास को आगे बढ़ाया। केंद्र सरकार की सहायता से कई परियोजनाओं में तेजी आई, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों में दिखा। महाराज ने कहा कि बिहार में मिली यह प्रचंड जीत मोदी सरकार की विकास नीति की जीत है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top