logo
Latest

संगीतमय रामायण सुंदरकांड का पाठ का आयोजन


चण्डीगढ़ : श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन (गढ़वाल ), चण्डीगढ़ ने भगवान् श्री राम के जन्म-उत्सव राम नवमी को सेक्टर 30 -ए के रामलीला ग्राउंड मे बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संगीतमय रामायण सुंदरकाण्ड का पाठ का आयोजन राम कृपा संकीर्तन मंडल, त्रिनगर (चंडीगढ़, पंचकुला मोहाली) द्वारा किया गया। राम पूजा की जजमानी बद्रीश रामलीला के वरिष्ठ सलाहकार जगमोहन तडीयाल के परिवार ने की। भजन मंडली ने प्रभु राम के भजनों की वर्षा में सभी प्रभु प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद प्रभु का अटूट लंगर लगाया गया। इस अवसर पर अन्य रामलीला मंडली के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित थे। उनका स्वागत करते हुए राम नाम का पटका भेंट देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन (गढ़वाल), चंडीगढ़ की सबसे पुरानी रामलीला कमेटियों मे से एक है और विगत 65 वर्षो से लगातार रामलीला का आयोजन करती आ रही है।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top