logo
Latest

ऋषिकेश की साधना, कोटद्वार में सम्मान


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 से लौटे 18 छात्रों को किया सम्मानित

उत्तराखण्ड लाइव | कोटद्वार

योग नगरी ऋषिकेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 से लौटे 18 छात्रों का राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डाॅ.) डी.एस. नेगी ने सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और प्राणिक स्तर पर होने वाले समग्र विकास के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी से उन्हें नई सीख और अनुभव मिलते हैं, जिन्हें वे अपने दैनिक जीवन में अपनाकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।

योग प्रशिक्षक डॉ. अनुपम कोठारी ने जानकारी दी कि सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इसके साथ ही ‘Run for Yoga’ और विभिन्न देशों से आए प्रतिभागियों के साथ बीटल आश्रम तक आयोजित हेरिटेज वॉक में भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है, जिसे हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ. संदीप किमोठी, आयुषी शर्मा, ज्योति, निकिता, पारस पंत, मंजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top