logo
Latest

मोदी कार्यकाल में गरीब और कमजोर तबके का हुआ उत्थान : संजय टंडन


मंडल सम्मेलनों में भाजपा उम्मीदवार ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भाजपा उम्मीदवार बोले : देशभर व चंडीगढ़ में मिल रहे जनसमर्थन से स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री बनेंगे

चंडीगढ़ : भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 10 साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का समाज हर वर्ग को लाभ मिला है और गरीब व कमजोर तबके का उत्थान हुआ है। कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाना होगा। देशभर के साथ चंडीगढ़ में मिल रहे जनसमर्थन से स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार जनादेश के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।
संजय टंडन ने राम दरबार मार्केट में आयोजित मंडल-19 सम्मेलन को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर-56 के मेहता ग्राउंड में मंडल-29 के सम्मेलन में शिरकत की। वहीं सेक्टर-15 में आयोजित मेडल-12 सम्मेलन में कार्यकर्ताओें के साथ सीधा संवाद किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, कार्यकर्ताओें की मेहनत के बूते ही तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।

मंडल सम्मेलन के दौरान उन्होंने कांग्रेस शासनकाल पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में देश का विकास धीमा हो गया था। देश की जनता को विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। मंडल सम्मेलन के दौरान मंडल-20 अध्यक्ष बजिंद्र सिंह ने उन्हें जीत का आश्वासन दिया। मंडल बैठक में भरत कुमार, जिलाध्यक्ष रविंदर मलिक, खुर्शीद मोहम्मद आदि मौजूद रहे। वहीं मंडल-12 के अध्यक्ष डॉ. मनमोहन गर्ग ने संजय टंडन को आश्वासन दिया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासत किया भाजपा चंडीगढ़ से जीत की हैट्रिक लगाएगी। इस अवसर पर सतपाल वर्मा, जिला अध्यक्ष कपिल, जिला महासचिव, सौरभ जोशी, एमसी पार्षद प्रोफेसर एससी गुप्ता मौजूद रहे। मंडल-15 सम्मेलन में प्रधान रामकुमार के साथ भाजपा उम्मीदवार ने जीत की रणनीति तैयार की।

सेक्टर-56 में आयोजित मंडल-29 सम्मेलन में टंडन ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए मोदी सरकार के 10 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा मीडिया इंचार्ज रविंद्र पठानिया, जिलाध्यक्ष रवि रावत, जिला उपाध्यक्ष ललित कांसल, जिला प्रभारी संजीव राणा, रविंद्र रवि, मंडल अध्यक्ष रामकुमार राजभर, ओबीसी मोर्चा से संजीव वर्मा और भरत यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्की मलिक प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

मकान मालिकों को दिए नोटिस समस्या का कराया जाएगा हल

सेक्टर-17 स्थिति सिटी हार्ट होटल में भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने संपदा कार्यालय की ओर से मकान मालिकों को दिए गए नोटिस से बढ़ी समस्या का हल कराने का वादा किया। कार्यकर्ताओं ने तर्क दिया कि इस समस्या से ईडब्ल्यूएस और हाउसिंग बोर्ड के मकान मालिक जूझ रहे हैं। संजय टंडन ने आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ से निर्वाचित होने के बाद इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top