logo
Latest

भगवा रंग में रंगी गाड़ी में चुनाव प्रचार करेंगे टंडन


शुक्रवार को विधिवत रूप से किया प्रचार वाहन किया लांच

चंडीगढ़ : भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन चुनाव प्रचार के दौरान अलग ही रंग में दिखाई देंगे। वह भगवा रंग में रंगी गाड़ी में चुनाव प्रचार अभियान को चलाएंगे। शुक्रवार को विधिवत रूप से प्रचार वाहन लांच किया गया।

उन्होंने कहा कि भगवा महज एक रंग नहीं है, बल्कि यह त्याग, वीरता और देवत्व जैसी भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। भाजपा का भगवा रंग के साथ लोगों का जुड़ाव बढ़ रहा है, उन्हें प्रचार अभियान के दौरान मिल रहा जनसमर्थन इसका बड़ा उदाहरण है। संजय टंडन ने अपने प्रचार वाहन का नवीनीकरण करते हुए इसे भगवा रंग में रंगाया है। टंडन का नया इनोवेशन खूब ध्यान खींच रहा है। यह कार जहां भी जाती है आकर्षण का केंद्र बन जाती है। जहां तक चुनाव प्रचार का सवाल है तो यह सफल रणनीति साबित हो रही है। भगवा रंग के वाहन को देखने के बाद पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न समर्थक तरोताजा महसूस कर रहे हैं। आम मतदाताओं को भी गाड़ी आकर्षित कर रही है।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top