logo
Latest

फोर्टिस मोहाली में हए दस सफल ट्रांसप्लांट।


चंडीगढ़, उत्तराखण्ड लाइव: फोर्टिस अस्पताल, मोहाली के डॉक्टरों ने दो ब्रेन डेड दाताओं की किडनी को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया, प्राप्तकर्ताओं में किडनी फेल्यिर वाले दो मरीज थे, चंडीगढ़ के एक 66 वर्षीय पुरुष और करनाल की 48 वर्षीय महिला शिक्षक, जिन्हें दोनों दाताओं से एक-एक किडनी मिली थी। आॅर्गेन ट्रांसप्लांट टीम में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. साहिल रैली, डॉ. मिलिंद मंडवार, डॉ. अमित नागपाल, डॉ. जसमीत कौर, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. अमित शर्मा और डॉ. अन्ना गुप्ता शामिल थे, जिन्होंने ट्रांसप्लांट सर्जरी की और दोनों मरीजों को सामान्य रूप से हस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों मरीजों की किडनी काम कर रही है और अब डायलिसिस बंद हो चुका है।
दानकर्ता चंडीगढ़ के एक 65 वर्षीय पुरुष मरीज और लेह-लद्दाख की एक 59 वर्षीय महिला थीं, जिनके परिवारों ने 10 असाध्य रूप से बीमार रोगियों को जीवन का अंतिम उपहार देने का फैसला किया, जिन्हें चार किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता थी, दो लीवर ट्रांसप्लांट और चार कॉर्निया ट्रांसप्लांट। मल्टी ऑर्गन रिट्रीवल सर्जरी की पूरी प्रक्रिया में लगभग 14 घंटे लगे और क्रमशः किडनी, लीवर और कॉर्निया के परिवहन की सुविधा के लिए मोहाली से लुधियाना, मोहाली से जयपुर और मोहाली से दिल्ली के बीच एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

फोर्टिस अस्पताल, मोहाली विभिन्न अंगों के लिए अंग दान पंजीकरण की सुविधा प्रदान करता है और नोटो के माध्यम से प्राप्तकर्ता के मूल्यांकन और पंजीकरण के लिए कड़े दिशानिर्देशों का पालन करता है। अंग दान पंजीकरण प्रक्रिया का प्रबंधन ट्रांसप्लांटेशन काॅर्डिनेटर द्वारा किया जाता है, जिनसे अधिक जानकारी के लिए 9646667052 पर संपर्क किया जा सकता है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top