logo
Latest

महिलाएं घर-घर जाकर बताएं मोदी सरकार की उपलब्धियां : प्रिया टंडन


प्रिया टंडन का महिला मोर्चा और उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने किया स्वागत

टंडन बोंली : केंद्र की योजनाओं का महिलाओं का मिल रहा है सीधा लाभ

चंडीगढ़ : भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के चुनाव प्रचार की कमान उनकी पत्नी प्रिया टंडन ने संभाल ली है। प्रिया टंडन चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं से सीधा संवाद करने के साथ भाजपा के समर्थन में वोट की अपील कर रही है। उन्होंने महिला मोर्चा और उत्तराखंड प्रकोष्ठ की ओर से आरडब्ल्यूए 40 में आयोजित महिलाओं की नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं ने उत्तराखंड के परंपरागत गीतों के साथ उनका स्वागत किया। यही नहीं प्रिया टंडन भी उत्तराखंड के पारंपरिक गीतों को गुनगुनाया और महिलाओं ने ढोल की थाप पर संजय टंडन के सर्मथन में जयकारे भी लगाए।

उन्होंने महिलाओं को आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्त बनाने के लिए बहुत काम किया है। अब समय आ गया है कि हम नरेंद्र मोदी का कर्ज चुकाएं। सभी महिला कार्यकर्ता चुनाव में जुट जाएं। घर-घर जाकर मोदी की उपलब्धियों को लोगों को बताएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई हैं और जिनसे सीधे महिलाए लाभावंतित होने के साथ सशक्त हुई हैं।

केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना, आयुष्मान योजना, महिलाओं के नाम पर एक रुपये जमीन रजिस्ट्री आदि कई योजनाएं चलायी जा रही है। इसका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।
इस अवसर पर सीमा ग्रोवर, सुनीता भट्‌ट, नीता बहुगुणा, रेखा सूद, कांता कात्याल व उषा रानी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top