logo
Latest

श्री हरमिलाप मंदिर मनीमाजरा का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया


महाराज श्री के शिष्य गुरदीप जी ने किया ध्वजारोहण : मंदिर में हुई भजन संध्या

मनीमाजरा : श्री हरमिलाप सत्संग मंदिर मनीमाजरा में गुरुदेव श्री मुनि हर मिलापी जी महाराज के आशीर्वाद से मंदिर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया ।उत्सव का‌ आयोजन सेवक सभा एवं महिला संकीर्तन मंडल द्वारा किया गया। मंदिर के प्रधान रवि‌ धिंगडा‌ और प्रमुख कार्यकर्ता सन्नी चिटकारा, हरीश गांधी, सोनू, मोनू , बिट्टू खरबंदा, जोनी मनचंदा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की। सनी चिटकारा ने बताया कि मंदिर में श्री रामायण जी एवं श्री गुरु गाथा जी का अखंड पाठ रखा गया।

इस अवसर पर मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया‌ जिसमें श्री हरमिलाप सत्संग मंडल के नवयुवकों द्वारा मधुर भजन प्रस्तुत किए गए जिसे सुनकर भक्त जन आनंद विभोर हो गए। मंदिर में आज गुरुदेव हरमिलापी जी महाराज के शिष्य गुरदीप ने ध्वजारोहण किया और‌ मदन‌ मोहन‌ हरमिलापी जी महाराज एवं गीता बहन महाराज का संदेश सुनाते‌ हुये‌ कहा कि हाथों से काम और वाणी से नाम तथा हृदय में राम को रखें तो प्रभु की कृपा से सभी कार्य अपने आप हो जाएंगे। गुरदीप जी ने महाराज श्री की तरफ से सभी श्रद्धालुओं को वार्षिक उत्सव की बधाई दी। बैंड-बाजों की धुन पर भक्तजन खूब नाचे। महिला मंडली द्वारा संकीर्तन भी किया गया। श्री रामायण जी एवं श्री गुरु गाथा जी के पाठ की पूर्णाहुति के‌ उपरांत विशाल भंडारा भी‌ लगाया गया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top