महापद्मनंद वेलफेयर आर्गेनाइजेशन, चण्डीगढ़ के रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश अतुल ग्रोवर ने भी किया रक्तदान
चण्डीगढ़ : महापद्मनंद वेलफेयर आर्गेनाइजेशन, चण्डीगढ़ ने भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती सप्ताह समारोह पर एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें इकसठ रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान का शुभारंभ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश अतुल ग्रोवर व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने किया।
संस्था के प्रांतीय सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायाधीश अतुल ग्रोवर ने भी रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में संस्था के उत्तर प्रदेश प्रांतीय सचिव उदयराज शर्मा, भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के मुख्य सचिव नंदवंशी शैलेन्द्र शर्मा, महासचिव मनोज कुमार शर्मा, दिनेश कुमार सचिव जनपद अमेठी, चण्डीगढ़ इकाई अध्यक्ष राम बहादुर शर्मा, उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, सचिव राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा उपसचिव, अनुज कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, राजन शर्मा, उप मीडिया प्रभारी उमेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।