logo
Latest

चंडीगढ़ की जनता की अपेक्षा के अनुरूप बनाया जाएगा भाजपा का संकल्प पत्र : देवशाली


शहर के उद्योगपतियों और युवाओं के साथ बैठक कर एकत्रित किए सुझाव

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संकल्प पत्र समिति के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर चंडीगढ़ लोक सभा सीट के लिए तैयार किए जा रहे संकल्प पत्र के लिए चर्चा कर सुझाव एकत्रित किए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने बताया कि भाजपा का चंडीगढ़ लोक सभा क्षेत्र के लिए तैयार किया जा रहा संकल्प पत्र चंडीगढ़ की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप ही तैयार किया जाएगा। इसी बात को मुख्य रखते हुए आज शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाकर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गई और सुझाव एकत्रित किए गए। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज़-2 में उद्योगपतियों और पंजाब विश्वविद्यालय में युवाओं के साथ बैठक की गई और उनसे आने वाले समय में चंडीगढ़ के विकास मॉडल की दृष्टि से विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर इंडस्ट्री एसोसिएशन के सुनील खेतरपाल ने कहा कि संजय टंडन के प्रत्याशी घोषित होने के बाद शहर के सभी उद्योगपतियों में बहुत आशा का माहौल है कि उनके आने से हमारे कई वर्षों से लंबित मुद्दे हल हो पाएंगे और शहर में उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष अवि भसीन और प्रदेश मीडिया सह-संयोजक अरुणदीप सिंह उपस्थित रहे।

 

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top