logo
Latest

साहित्यकारों ने वृक्ष लगाने का लिया संकल्प


चण्डीगढ़ : शहर की विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं जैसे संवाद साहित्य मंच, त्रिभाषी साहित्यिक मंच, आचार्य कुल संस्था, भंडारी अदबी ट्रस्ट, संगीता साहित्य संगम की ओर से आज सेक्टर 37 की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के परिसर में वन महोत्सव के दौरान वृक्ष लगाने का अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक साहित्यकार शहर के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में वृक्ष लगाएंगे और उनकी देखभाल भी करेंगे। इस संदर्भ में आज सेक्टर 37 की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के परिसर में पौधारोपण कर शुरुआत की गई।

इस अवसर पर डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ राजीव कपिला, डॉ गौरव, डॉ. अगम, उमाकांँत तिवारी, प्रिंसिपल बहादुर सिंह गोसल, डॉ पूजा, तारा अरोड़ा, प्रेम विज, डॉ विनोद शर्मा, केके शारदा, अशोक नादिर भंडारी एवं डॉ संगीता शर्मा कुंद्रा, गीत’ उपस्थित थे। सभी साहित्यकारों ने संकल्प लिया कि इस वर्षा ऋतु में कम से कम 100 वृक्ष लगाए जाएंगे और उनकी देखभाल भी उन साहित्यकारों द्वारा की जाएगी ताकि शहर को हरा भरा बनाया जा सके और सरकार के वृक्ष रोपण अभियान में सहयोग किया जा सके।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top