logo
Latest

सीपीडीएल ने 14वें स्थापना दिवस पर कर्मचारियों के साथ केक काटे व उपहार भी दिए


चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) ने अपना 14वां स्थापना दिवस अपने कर्मचारियों के साथ मनाया। इस मौके पर सभी डिवीजन और सब डिविजन में केक का काट कर मनाया और अपने कर्मचारियों को कंपनी ने उपहार भी दिए। सब डिविजन 6 के एक्सईएन  विजय कुमार धीमान और एसडीओ अमित ढींगरा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी अपने साथ-साथ अपने कर्मचारियों को एक परिवार की भांति समझती है।

उन्होंने अपने उच्च अधिकारी डायरेक्टर अरुण वर्मा को मुबारकबाद देते हुए अपने संबोधन में अपने कर्मचारियों साथियों की तरफ से आश्वासन दिया कि वह हमेशा एक टीम की तरह सदैव कंपनी हित में  निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। डिविजन 3 के अंतर्गत भाग लेने वालों में अनिल टांगरी, भावना चड्ढा, सुरभि अलीपुरिया, जितेंद्र कौर, मोना,जूनियर अभियंता बिक्रमजीत, मलकीत सिंह, जगमोहन, कश्मीर सिंह, राजेश कुमार आदि ने भी भाग लिया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top