logo
Latest

हिमाचल महासभा ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की 


चण्डीगढ़ : हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ द्वारा समाजसेवा की पहल के तहत सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित किये जाने का कार्यक्रम चलाया हुआ है जिसके तहत राजकीय उच्च विद्यालय, गाँव डड्डूमाजरा में भी स्टेशनरी वितरित के गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को 150 रजिस्टर, कॉपी और 50 स्टेशनरी सेट वितरित किए गए। संस्था के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापति ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा ही देश का भविष्य तय करती है। अगर विद्यार्थी शिक्षित हैं, तो देश का भविष्य भी सुरक्षित है।
उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा अब तक कुल तीन सरकारी स्कूलों में ये गतिविधि आयोजित की जा चुकी है। कार्यक्रम में स्कूल की प्राध्यापिका डॉ. भारती गुप्ता, शिक्षिका सुश्री राजिंदर, शिक्षक जतिंदर सिंह व सूर्यकांत व विशाल मौजूद रहे। महासभा की ओर से महासचिव भगीरथी शर्मा, संयुक्त सचिव संजीव शर्मा एवं युवा अध्यक्ष साहिल राणा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
TAGS: No tags found

Video Ad


Top