logo
Latest

प्राचीन डेरा सिद्ध घनेरी शिव मंदिर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत : पूरा वातावरण बम-बम-बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ  


चण्डीगढ़ : आज श्रावण मास की पावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्राचीन डेरा सिद्ध घनेरी शिव मंदिर, बुड़ैल में ओम महादेव कांवड़ सेवा दल की टीम से 151 कांवड़ियों समेत कुल 291 कांवड़ियों द्वारा महादेव का हरिद्वार से लाए गंगाजल से अभिषेक किया गया। इस दौरान ओम महादेव कांवड़ सेवा दल व प्राचीन शिव मंदिर डेरा सिद्ध घनेरी समिति, बुड़ैल द्वारा संयुक्त रूप से सभी कांवड़ियों के लिए रहने, खाने और विश्राम की उत्तम व्यवस्था की गई। इससे पूर्व कांवड़ियों के पहुँचते ही उन पर पुष्प वर्षा की गई तथा बैंड-बाजों के साथ उनका मंदिर प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बम बम के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा। मंदिर व सेवादल की समितियों से विक्रम राणा, बिरजू राणा, नरसिंह राणा, बलराम बिंदल, नरेश गर्ग, गौरव श्रीवास्तव, अभिषेक, मोनू गर्ग, मनोहर लाल, मोहित आदि उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चण्डीगढ़ की टीम के 151 कांवड़िये बीती 15 जुलाई को सेक्टर 45, चंडीगढ़ से गंगा जल लेने हेतु हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। इन सभी को धार्मिक भाव से व विधिपूर्वक माल्यार्पण, तिलक व पुष्प वर्षा के साथ विदाई की गई थी।

 

TAGS: No tags found

Video Ad


Top