logo
Latest

अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति के तत्वाधान में श्री णमोकार महामंत्र पाठ और भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन हुआ


अथर्व जैन ने आठवीं वर्षगांठ पर पर भगवान का प्रथम अभिषेक कर धर्म पथ की ओर अपना पहला कदम रखा

चण्डीगढ़ : अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति, चण्डीगढ़ के तत्वाधान में श्री णमोकार महामंत्र पाठ और भक्तामर दीपार्चन के कार्यक्रम का दिव्य आयोजन श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27बी में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ
समिति के अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि अथर्व जैन ने आठवीं वर्षगांठ पर 1008 भगवान महावीर स्वामी का प्रथम अभिषेक किया। जैन धर्म की परंपरा अनुसार जब कोई बालक 8 वर्ष की आयु पूरी करता है, तो वह धर्म के प्रति प्रथम प्रवेश के रूप में भगवान का प्रथम अभिषेक करता है। इसी क्रम में पिंजौर निवासी विशाल जैन के सुपुत्र अथर्व जैन ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सुबह भगवान का प्रथम अभिषेक कर धर्म पथ की ओर अपना पहला कदम रखा। इनके साथ-साथ इस पुण्य आयोजन का सौभाग्य अनामिका जैन व अविका जैन को भी प्राप्त हुआ, जिनके पावन भावों की समिति तथा समाज ने हार्दिक अनुमोदना की।


महासचिव रजनीश जैन ने बताया कि इस आयोजन में चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और ज़ीरकपुर से जैन समाज के अनेक परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे भाव से पाठ में सहभाग किया। समिति के मेंटॉर व समाज रत्न नव रत्न जैन ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को अपने बच्चों को मंदिर और धर्म से जोड़ने की ऐसी ही प्रेरणा लेनी चाहिए। यह उनके भविष्य में गहरे संस्कारों की नींव रखता है।
समिति के कोषाध्यक्ष सचिन जैन ने भी इस आयोजन को बालक के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताते हुए कहा कि ऐसे संस्कारों की शुरुआत बचपन से होनी चाहिए जिससे धर्म और जीवन मूल्यों की समझ बचपन से विकसित हो।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति में राजेन्द्र प्रसाद जैन, अनिल जैन, शांत जैन, दीपचंद जैन, अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही, जिनकी भागीदारी से आयोजन और भी भव्य बना।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top