logo
Latest

कृष्ण भजन और मटकी फोड़ के साथ के मना बाल गोपाल का उत्सव


दरबार को फूलों और फ्रूट्स से सजाया गया : माखन मिश्री और पंजीरी का भोग लगाया

पंचकूला : रामगढ़ के मोर ठीकरी स्थित श्री साईं मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार श्री कृष्ण – राधा के नाम से भजन गायन से मनाया गया। इस मौके पर दरबार को फूलों और फ्रूट्स से सजाया गया। कार्यक्रम में पहले भजन संध्या आयोजित हुई। उसके बाद बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें बांकेबिहारी के रूप में सजाया गया। 1008 केले, 108 फ्रूट्स जैसे सेब, नाशपाती, अमरूद, संतरे, मिष्ठान, माखन मिश्री और पंजीरी का भोग लगाया गया और कार्यक्रम का हिस्सा बने सभी श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद बांटा गया।

इस कार्यक्रम के आखिर में दही हांडी का मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। और उसमें कम्युनिटी के लोगों ने मटकी को एक के ऊपर गोलाकार स्टाइल में घेरा बनाकर ऊपर चढ़े और मटकी फोड़ी।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top