logo
Latest

दही-हांडी, भजन गायन के साथ मनाया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव


मोहाली : टीडीआई स्थित श्री बांके बिहारी धाम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को भजन गायन, दही हांडी, डांस और वासुदेव के आगमन के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम में भजन गायन के साथ हुई। तकरीबन दो घंटे तक भजन-गायन हुआ। फिर गुरुकुल के विद्यार्थियों ने दही हांडी से मटकी फोड़ परंपरा को मौज मस्ती के साथ मनाया। इसके बाद भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया गया।

और वासुदेव के आगमन के साथ नंदलाल को कन्हैया के जन्मदिन की बधाई देते हुए जन्मोत्सव मना। इसके बाद माखन, मिश्री, लड्डू, पंजीरी, फ्रूट्स और मिठाई का भोग लड्डू गोपाल को लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस कार्यक्रम में आसपास से तकरीबन एक हजार श्रद्धालु हिस्सा बने।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top