logo
Latest

गांधी स्मारक भवन में झण्डारोहण किया 


चण्डीगढ़ : गांधी स्मारक भवन, चण्डीगढ़  में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डारोहण का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। गांधी स्मारक निधि हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह एवं सचिव आनंद शरण ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी चंडीगढ़ वासियों को बधाई दी।


इस अवसर पर गांधी स्मारक भवन की सलाहकार एवं  समाज सेविका रंजना गोयल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर झंडा रोहण कर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बताया कि देश को आजादी कैसे मिली। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्र  के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। आजादी पाने के हमारे बहुत से वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उसके फलस्वरूप ही हमें आजादी प्राप्त हुई है। आज के समय में हम सब अपने बारे में सोचते हैं और अपने लिए जीते हैं। अगर हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र  बोस, भगतसिंह, चन्द्रशेखर आजाद आदि भी अपने लिए ही सोचते तो हम इस आजादी से वंचित ही रहते। हम सब का यह दायित्व बनता है कि हम उन मूल्यों को, जिनके लिए उन वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था, उन्हें पुन: स्थापित करने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर एनडीडीवाई के छात्र सुरेश वर्मा, सुनीता वर्मा, एसएस तिवारी, गांधी स्मारक भवन के सभी कर्मचारी संजु, सपना, अखिलेश मनोज, गीता एवं पुस्तकालय के छात्र-छात्राओं के साथ साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक  उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top