logo
Latest

नए डीजीपी द्वारा ट्रैफिक पुलिस के कामकाज में सुधार हेतु उठाए गए साहसिक और त्वरित कदमों की सराहना की सीबीएम ने


चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ के व्यापारियों की शीर्ष संस्था चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के प्रतिनिधिमंडल ने नए पुलिस महानिदेशक सागर प्रीत हुड्डा से मुलाकात करके उनके द्वारा ट्रैफिक पुलिस के कामकाज में सुधार हेतु उठाए गए साहसिक और त्वरित कदमों की प्रशंसा की।

प्रतिनिधिमंडल, जिसमें संजीव चड्ढा (अध्यक्ष), चरणजीव सिंह (चेयरमैन), दिवाकर सहूंजा (उपाध्यक्ष एवं आधिकारिक प्रवक्ता), बलजिंदर सिंह (उपाध्यक्ष), नरेश महाजन (महामंत्री) और राधे लाल बजाज (वित्त सचिव) शामिल थे, ने नए डीजीपी का शहर के व्यापारियों की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

संजीव चड्ढा ने डीजीपी को बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में बाहर से आने वाले सभी वाहनों पर की जाने वाली निवारक चालान कार्रवाई के हटने के बाद से शहर में व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दिवाकर सहूंजा ने कहा कि शहर का सौभाग्य है कि चंडीगढ़ पुलिस का नेतृत्व करने के लिए स्थानीय और ईमानदार अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इस दौरान चरणजीव सिंह ने बीट बॉक्स में सुधार की मांग रखी। बलजिंदर गुजराल ने केशोराम कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 45 के व्यापारियों द्वारा झेले जा रहे पुरानी पार्किंग समस्या को उठाया, जिस पर अधिकारी ने शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि कानून-व्यवस्था और सुचारू ट्रैफिक के लिए नए डीजीपी द्वारा उठाए जा रहे सभी व्यापारी-हितैषी कदमों में भविष्य में भी पूरा सहयोग और समर्थन दिया जाएगा।

बैठक में ये भी तय हुआ कि बहुत जल्द व्यापारियों की पुलिस प्रमुख के साथ एक व्यापक बैठक आयोजित की जाएगी। संजीव चड्ढाने पुलिस प्रमुख को बाजारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों संबंधी एक ज्ञापन भी सौंपा।

 

TAGS: No tags found

Video Ad


Top