logo
Latest

रोटरैक्टर रितिक नागपाल रोटरी इंटरनैशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 के जिला रोटारैक्ट प्रतिनिधि नियुक्त


रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, साक्षरता जागरूकता, स्टेशनरी व कपड़े दान अभियान चला कर एक सकारात्मक समाज बनाने का प्रयास करेंगे : रोटरैक्टर रितिक नागपाल

चण्डीगढ़ : रोटारैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3080 ने अपने वार्षिक असेंबली सविद्धि के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जिला रोटारैक्ट प्रतिनिधि के रूप में रोटरैक्टर रितिक नागपाल की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कौंसिल के सदस्यों और क्लब नेताओं को पिन लगाया गया, जो साल भर साहस और समर्पण के साथ नेतृत्व की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस आयोजन ने जिले भर के रोटारैक्टर्स को एकजुट किया और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया। अपनी नियुक्ति पर डीडीआर रितिक नागपाल ने कहा कि 2000 रोटारैक्टर्स के साथ मिलकर विभिन्न सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों जैसे रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, साक्षरता अभियान, जागरूकता अभियान, स्टेशनरी दान अभियान, कपड़े दान अभियान आदि चलाएंगे व एक सकारात्मक समाज बनाने का प्रयास करेंगे। जिला गवर्नर आरटीएन रवि प्रकाश ने कहा कि रोटारैक्टर्स रोटरी के युवा विंग हैं और भविष्य के नेता हैं। उनके पास अपार संभावनाएँ हैं और इस बात की ख़ुशी है कि वे समाज में बदलाव लाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। उन्होंने पोलियो उन्मूलन में रोटरी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला रोट्रैक्ट समिति के अध्यक्ष आरटीएन अमित सिंगला ने कहा कि रोटारैक्टर्स की जिम्मेदारी है कि वे जागरूकता फैलाएँ और एक ऐसा समाज बनायें जो सामाजिक बुराइयों से मुक्त हो।

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को सम्मिलित करने वाला रोटरेक्ट ज़िला 3080 दो हज़ार से अधिक रोट्रैक्टर्स का परिवार है, जो सेवा सर्वोपरि के आदर्श को अपनाते हुए समाज में योगदान दे रहे हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top