logo
Latest

विश्वकर्मा दिवस पर लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ ने श्रमिक वर्ग को किया समर्पित आयोजन


चंडीगढ़ : लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ इकाई ने आज विश्वकर्मा दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। यह कार्यक्रम इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 703 पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में औद्योगिक श्रमिक वर्ग ने भाग लिया।समारोह का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष अवी भसीन ने कार्यकारिणी टीम के साथ मिलकर किया। दोपहर 12 बजे विधिवत पूजन सम्पन्न हुआ, जिसके बाद सभी श्रमिक भाइयों को प्रसाद एवं लंगर वितरित किया गया।कार्यक्रम का संचालन संयोजक अक्षय चुघ एवं अरुण शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अवी भसीन ने कहा कि “भगवान विश्वकर्मा जी को प्रथम अभियंता और शिल्पकार माना जाता है। हमारे उद्योगों की प्रगति और उत्पादन का आधार हमारे श्रमिक भाई हैं। उनकी मेहनत और लगन से ही उद्योग आगे बढ़ते हैं और यही हमारी असली पूँजी है।”
उन्होंने आगे कहा कि “लघु उद्योग भारती सदैव श्रमिक वर्ग के साथ खड़ी है और उनके सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।” महामंत्री मनीष निगम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “विश्वकर्मा दिवस केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि श्रमिकों की मेहनत और उनके योगदान का सम्मान करने का अवसर है। उनकी बदौलत ही उद्योग इकाइयाँ गतिशील रहती हैं।”

इस अवसर पर मनीष गुप्ता, राकेश रत्तन अग्रवाल, जी.पी. सिंह, संजीव गुप्ता, कुलदीप लूथरा, रितेश अरोड़ा,देवी दयाल शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।भाजपा इंडस्ट्री सेल से अरुण गोयल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और श्रमिकों के बीच लंगर सेवा में शामिल हुए। कार्यक्रम में आए श्रमिक वर्ग ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके मनोबल को और बढ़ाते हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top